दुर्ग। जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब में पर्युषण पर्व के तीसरे दिवस धर्मसभा का आयोजन आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। मानव मिलन संस्थापक नेपाल केसरी राष्ट्र संत डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी आदतों को स्वीकार करने में समय अधिक लगता है, जबकि बुरी आदतों को ग्रहण करने में कम समय लगता है। इसलिए जीवन से बुरी आदतों को दूर करने के लिए अच्छी आदतों को अपनाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अच्छी आदतों के निर्माण के लिए धर्म और संस्कारों का होना जरूरी है। आज मनुष्य के जीवन में दुखी रहना भी एक आदत बन गई है। परिस्थितियां चाहे जैसी हों, दुख में भी सुख खोजना एक महान कला है। मनुष्य मोह के कारण बार-बार दुखों को भोगता है। यदि जीवन में अपेक्षाओं को कम कर दिया जाए और दूसरों से किसी प्रकार की अपेक्षा न रखी जाए, तो जीवन अधिक सहज और आनंदमय बन सकता है।
डॉ. मणिभद्र मुनि ने कहा कि “अपनी मस्ती में जीना ही जीवन है, जो अपना नहीं वह सपना है।” उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन में सकारात्मक सोच, अच्छे संस्कार और धर्म के मार्ग को अपनाने का संदेश दिया। पर्यूषण पर्व के तीसरे दिवस नवकार महामंत्र जाप अनुष्ठान एवं आचार्य सम्राट जयमल जी महाराज का चमत्कारिक जाप भी जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब में श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी रहा। बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने जाप एवं धर्म आराधना में सहभागिता की।
धर्मसभा में महिला वर्ग की विशेष उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। महिलाएं गुलाबी (पिंक) साड़ियों में सामूहिक रूप से उपस्थित होकर पर्युषण पर्व की आराधना में सहभागी बनीं। पूरे रतन भवन परिसर में भक्ति, साधना और धर्ममय वातावरण बना रहा।
-धार्मिक अंताक्षरी प्रतियोगिता ..
श्रमण संघ महिला मंडल के द्वारा धार्मिक अंताक्षरी प्रतियोगिता जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में आयोजित थी जिसमें दस ग्रुपों में आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता में श्रमण संघ की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एक ग्रुप में 5 महिलाए शामिल थी। जिसमें प्रथम स्थान पर पलक श्री श्री माल भारती पारख धुरी श्रीश्रीमाल कविता रतनबोहरा संगीता बाफना रही वहीं द्वितीय स्थान पर जूही संचेती नेहा सुराणा कंचन चतुर्माता इंदिरा बोहरा मोनिका चोपड़ा विजेता रही अंताक्षरी प्रतियोगिता का सुंदर संयोजन रुचिका बाघमार चंदा रूणवाल, अंकिता संचेती ने किया।
-नवकार महामंत्र जप अनुष्ठान एवं जयमल जी महाराज का चमत्कारिक जाप ..
प्रतिदिन रात्रि में आचार्य सम्राट जयमल जी महाराज का चमत्कारी जाप चल रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं बच्चे युवा समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। गुरुदेव मणिभद्र मुनि जी महाराज के मंगल पाठ के साथ जाप का समापन हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.