-मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास बढ़ाने का माध्यम है शतरंज: कैलाश जैन बरमेचा
भिलाई/दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ व खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में अग्रसेन जन कल्याण एवं अग्रसेन महिला कल्याण समिति के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा सेक्टर 6 भिलाई स्थित अग्रसेन भवन में 10 से 13 सितम्बर तक आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट सिनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ आज जिला शतरंज संघ दुर्ग के संरक्षक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर श्री बरमेचा ने शतरंज की चाल चलकर चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन,दीपांकर सेन गुप्ता,अनिल शर्मा मंचासिन थे।
जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के 21 जिलों से कुल 142 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें सिनियर वर्ग में 117 खिलाड़ी एवं महिला वर्ग में 25 खिलाड़ी तथा 72 रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में ट्रॉफी , मोमेंटो एवं मेडल के अलावा कुल 1 लाख पांच हजार रुपए नगद राशि के पुरस्कार दिए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा ने शतरंज को मानसिक एवं व्यक्तित्व विकास बढ़ाने का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के दौर में भी आज लोग इस दिमागी कौशल को बढ़ाने वाले खेल को महत्व दे रहे हैं निश्चित ही यह प्रशंसनीय है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े ने शतरंज की जानकारी देते हुए आयोजन को सराहा। विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन ने खिलाड़ियों से अनुशासित एवं खेल भावना से खेलने की अपील की।
-राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के छत्तीसगढ़ की टीम का होगा चयन
इस स्पर्धा के आधार पर शीर्ष क्रम में आने वाले पुरुष वर्ग से 4 एवं महिला वर्ग से 4 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। ये चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय सिनियर शतरंज चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप तेलंगाना में आयोजित है। सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ से अतिथियों का स्वागत ईश्वर सिंह राजपूत, तुलसी सोनी, धीरज चावरे, विक्रम सिंह राजपूत,सद्दाम हुसैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के सचिव तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.