दुर्ग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग संभाग की संभागीय बैठक शनिवार, दिनांक 13 दिसंबर 2025 को स्थानीय जनपद पंचायत के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के कर्मचारियों से जुड़ी लंबित मांगों, विशेषकर विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान घोषित “मोदी की गारंटी” को लागू कराने को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति तय करना रहा।
बैठक में विशिष्ट रूप से प्रांतीय सचिव एवं दुर्ग संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी, लिपिक संघ प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश लिपिक संघ प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी, स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष पंकज पांडेय, शालेय शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष मनोज कुमार साहू, संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, संभागीय अध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, जिला संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग विजय लहरे, राजपत्रित अधिकारी संघ जिलाध्यक्ष रूपेश पांडेय तथा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महासचिव अनुरूप साहू सहित विभिन्न विभागों एवं संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
बैठक में कर्मचारियों के हित में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों से किए गए प्रमुख वादों को अब तक लागू नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। इसी के चलते फेडरेशन द्वारा 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित तीन दिवसीय निश्चित कालीन काम बंद–कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
सभा में उपस्थित फेडरेशन से संबद्ध समस्त कर्मचारी नेताओं ने एकमत होकर हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया और सभी कर्मचारियों से इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। नेताओं ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
उक्त आशय की जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग के मीडिया प्रभारी भानुप्रताप यादव द्वारा दी गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.