ब्रेकिंग

विधायक गजेन्द्र को जन्मदिन पर आशीष देने पहुँचे विस अध्यक्ष रमन सिंह देर रात तक पहुंचते रहे शुभचिंतक, अपने चहेते विधायक को बधाई देने उमड़ा जन सैलाब

84616062025121540whatsappimage2025-06-16at5.36.40pm.jpeg

दुर्ग। शहर विधायक गजेन्द्र यादव का जन्मदिन और भी खास हो गया जब उन्हें बधाई देने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए आशीर्वाद दिए। जन्मदिन समारोह में अपने चहेते विधायक को बधाई देने लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के सभी समाज, वर्ग, कार्यकर्त्ताओ व नागरिकों उनके जन्मदिन पर अपना प्यार बरसाया। जन्मदिन पर शुभकामना देने पहुँचे विधायकगण शाम 7 बजे से आनंद मंगलम परिसर में आयोजित भव्य रुद्राभिषेक में शामिल हुए अभिषेक कर शिवजी का आशीर्वाद लिए।

Image after paragraph

विधायक- मंत्री पहुँचे बधाई देने  - 
विधायक गजेन्द्र यादव के जन्मदिन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री डॉ. सरोज पाण्डेय, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सवाड़ा, पूर्व विधायक साँवला राम डाहरे, पूर्व मंत्री श्रीमति रमशीला साहू और डॉ. पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जीतेन्द्र साहू, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल, दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौड़, दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग, दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल, जिला भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्त्तागण, दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपने चहेते विधायक के जन्मदिन की खुशियाँ साझा किये। 
         शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने अपने 47 वें जन्मदिन की शुरुआत सुबह चंडी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। विद्युत नगर स्थित निवास में सुबह से ही अपने चहेते विधायक के जन्मदिन पर बधाई देने शुभचिंतको की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने भेंट स्वरूप उपहार दिया तो,कोई केक काटकर जन्मदिन के मौक़े को यादगार बनाया, महिलाओ ने मंगल तिलक कर विधायक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं युवाओ की टोली ने जमकर आतिशबाजी करते हुए अपना उत्साह प्रगट किए। 
       विधायक के जन्मदिन के अवसर को खास बनाने शुभचिंतको ने विभिन्न आयोजन भी किये। शहर के सभी क्षेत्रों से नागरिक विधायक निवास पहुँचे और पूरे उत्साह से विधायक का जन्मदिन मनाये उन्होंने गमछा व उपहार भेंट कर सम्मान करते हुवे कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने गजेन्द्र को विधायक चुना है वे उसी के अनुरूप जनता की सेवा में जुटे है। वे अपनी सादगी और सभी के साथ अपनेपन के व्यवहार से सबका दिल जीत लेते है।
रुद्राभिषेक में उमड़ी भीड़ - 
विधायक गजेन्द्र यादव के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक आयोजित किया गया था। कान्हा जी महाराज की टीम द्वारा भव्य मंच में भक्तिमय संगीत के साथ रुद्राभिषेक किया, इससे जन्मदिन समारोह और भी खास हो गया। विधायक को बधाई देने पहुँचे विधायक, शहर के नागरिक, कार्यकर्त्तागण बारी बारी से शिवजी का अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किये और भस्म आरती में शामिल हुए।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.