ब्रेकिंग

स्कूल के दिनों में देखे सपने हुए साकार, 3 सहपाठी छात्राओं ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

36805112025130127whatsappimage2025-11-05at6.30.50pm.jpeg

दुर्ग ।मेधावी छात्रा सोनम जैन और उसके सहपाठी छात्रा विधि धेलारिया व ख्याति बाकलीवाल ने सीएम की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और समाज का नाम रौशन किया है। छात्रा सोनम जैन दुर्ग पुलगांव नाका के प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार मेसर्स ताराचंद रमेश कुमार जैन के संचालक शांतिलाल जैन की पौत्री एवं स्व. रोशन कुमार जैन की सुपुत्री है। सोनम जैन ने चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है।

Image after paragraph

इस परीक्षा में उनकी स्कूल की सहपाठी विधि धेलारिया (जेठमल धेलारिया की पौत्री एवं महावीर धेलारिया की सुपुत्री) एवं ख्याति बकलीवाल (स्व. सोहनलाल बाकलीवाल की पौत्री एवं नीरज बाकलीवाल की सुपुत्री) ने भी उत्तम परिणाम प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन से अपने-अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। तीनों सहपाठी छात्राओं ने एक-दूसरे का सहयोग कर और अटूट आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय के दिनों में उन्होने साथ बैठकर जो सपने देखे थे, वो आज साकार हुए है। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवारों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सम्पूर्ण समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत भी है। तीनों सहपाठी छात्राओं के सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.