चेम्बर सम्मेलन में जिलेभर से जुटे व्यापारी, उत्कृष्ट कार्यों के लिए चेम्बर ने 85 व्यापारियों को किया सम्मानित

चेम्बर सम्मेलन में जिलेभर से जुटे व्यापारी, उत्कृष्ट कार्यों के लिए चेम्बर ने 85 व्यापारियों को किया सम्मानित
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

दुर्ग । छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के दुर्ग जिला इकाई द्वारा शिवनाथ नदी रोड स्थित आनंद मंगलम में आयोजित सम्मेलन में जिलेभर से व्यापारी जुटे। सम्मेलन में व्यापारियों ने चेम्बर के 3 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए व्यापारिक एवं व्यापारी हित में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी,विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला,चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन,कोषाध्यक्ष गार्गीशंकर मिश्रा व अन्य अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए व्यापारियों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। सम्मेलन में कुल 85 व्यापारियों को शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने व्यापारियों से खचाखच भरे सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में ताकत होती है। चेम्बर ने इन तीन वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य किए है। कार्यकाल के बीच कोरोनाकाल आया,लेकिन चेम्बर ने व्यापारी व व्यापारिक हितों में दुगुने उत्साह के साथ कार्य किए। छत्तीसगढ़ चेम्बर अपने कार्य के बदौलत देश में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा सदस्यता वाला संगठन बन गया है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ चेम्बर के 26,700 सदस्य है। पिछले दो वर्षों में 14 हजार नए सदस्य बनाए गए है। श्री परवानी ने कहा कि चेम्बर ने हमेशा व्यापारी हित को महत्व दिया है। स्थानीय व्यापारियों का व्यापार अच्छा चले,इसके लिए ऑनलाईन व्यापार के बढ़ते प्रभाव पर रोक की पहल,कपड़ा व्यापार में जीएसटी कम करवाना,यूवेबिल में छत्तीसगढ़ को छूट,चुनाव के दौरान व्यापारियों को नगदी रकम लाने ले जाने में राहत दिलाने के अलावा व्यापारी हित में अन्य कार्य कर उन्हें मजबूत बनाया गया है। श्री परवानी ने बताया कि चेम्बर में लंबे समय से चली आ रही विसंगतियों को दूर करने इस कार्यकाल में चेम्बर के संविधान में पूरे नियमावली का पालन करते हुए संशोधन किए गए है। जिसके अनुसार किसी भी जिले की सदस्यता संख्या अब 1 हजार से अधिक होने पर वहां से 3 प्रदेश उपाध्यक्ष व 3 प्रदेश मंत्री के पद पर सदस्य चुनाव लड़ सकेंगे। इसके अलावा संविधान संशोधन से चेम्बर सदस्यों को अन्य लाभ मिलेंगे। विशेष अतिथि दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने अपने उद्बोधन में जनता व व्यापारियों की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होने कहा कि सुरक्षा महत्वपूर्ण विषय है।

जनता व व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस कटिबद्ध है। इसके लिए पुलिस द्वारा नए प्लान तैयार किए गए है। जिसे जमीन पर उतारने जनता व व्यापारियों की भागीदारी आवश्यक है। यह नया सर्विंलांस प्लान जल्द ही शुरु होगा। सभा को चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष गार्गीशंकर मिश्रा व अन्य अतिथियों ने संबोधित कर चेम्बर की उपलब्धियां गिनवाई गई। इसके पहले स्वागत भाषण चेम्बर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश संाखला व प्रदेश मंत्री अशोक राठी ने दिया। उन्होने दुर्ग जिला इकाई की 3 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धि गिनवाते हुए कहा कि चेम्बर ने व्यापारी व व्यापारिक हित में ऐतिहासिक कार्य किए है। कोरोनाकाल में चेम्बर ने अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया। जिससे व्यापारी के अलावा जनता भी लाभांवित हुए है। अध्यक्षीय उद्बोधन में चेम्बर दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा ने कहा कि  चेम्बर ने अपन कार्य के बल पर समाज में विशेष पहचान बनाई है। कोरोनाकाल में वैक्सीन सेन्टर खोले गए। सेंटर में व्यापारियों व जनता को वैक्सीन का लाभ मिला। इस विषम परिस्थितियों में भी व्यापार की गति न थमें, इसके लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर व्यापारी हित में समाधान निकाला गया। बाजारों की व्यवस्था,पार्किंग व्यवस्था, टै्रफिक नियंत्रण के लिए हमेशा चेंबर मुखर रही है। जिसके परिणाम स्वरुप जिला इकाई की सदस्य संख्या 902 से बढ़कर अब 1610 हो गई है। व्यापारियों का चेम्बर पर भरोसा है। जिससे सदस्यों की संख्या में और इजाफा होगा।  सम्मेलन में चेम्बर दुर्ग जिला इकाई चेयरमेन पवन बड़जात्या,वरिष्ठ सदस्य मदन जैन,प्रदेश राईस मिल एसो. सचिव संजय गर्ग, रघुनंदन उजाला,अनूप गटागट,आशीष निमजे,चेम्बर महिला विंग अध्यक्ष सुश्री पायल जैन,युवा विंग अध्यक्ष रवि केवलतानी, उमेद सांखला, नथमल भंडारी,निर्मल बोथरा, कैलाश बाकलीवाल, चैनसुख भ_ड़, शिवलाल चक्रधारी, बहादुर अली,अमर कोटवानी, विजय जैन,जवाहर जैन,सुधीर खंडेलवाल, पूरन सांखला,गूंजा पींचा के अलावा अन्य व्यापारी सम्मानित किए गए।
सम्मेलन में चेम्बर संरक्षक बृजमोहन खंडेलवाल,कैट प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोषी, चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव,चेम्बर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला,प्रदेश मंत्री अशोक राठी,दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा, राम मंधान,राधेश्याम भूतड़ा, सुभाष बाकलीवाल, गौतम कोठारी, संजय बोहरा, सुनीता बोहरा, दीपक बंसल, सुनील आहुजा, महेन्द्र दुग्गड़, ऋषभ जैन,सुरेन्द्र शर्मा,मोहन राठी,प्रहलाद कश्यप के अलावा जिलेभर से बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।