अग्रवाल सेवा मंडल ने पदयात्रियों की सेवा में लगाया पंडाल

अग्रवाल सेवा मंडल ने पदयात्रियों की सेवा में लगाया पंडाल
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

-सेवा पंडाल की व्यवस्थाओं से पदयात्रियों को मिल रही है राहत
दुर्ग। समाजसेवी संस्था अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा नवरात्र पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मां बमलेश्वरी के  दर्शनार्थ डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के सेवा में शिवनाथ नदी ओवरब्रिज (पृथ्वी पैलेस)  के पास सेवा पंडाल लगाया गया है। जहां पदयात्रियों को नाश्ता, चाय पेयजल, भोजन, विश्राम के अलावा चिकित्सा सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।

सेवा पंडाल में अग्रवाल सेवा मंडल के सदस्यों के अलावा अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोग भी सेवाएं दे रहे है। अग्रवाल सेवा मंडल के सदस्य प्रहलाद रुंगटा ने बताया कि यह सेवा पंडाल अष्टमी तक चलेगा। सेवा पंडाल में सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों का सहयोग मिल रहा है।