कवर्धा: भीषण सड़क हादसा में 19 बैगा आदिवासियों की मौत ..

कवर्धा: भीषण सड़क हादसा में 19 बैगा आदिवासियों की मौत ..
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

कवर्धा। कुकदूर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे भीषण सड़क हादसा में 19 बैगा आदिवासियों की मौत हो गई। जिसमे 18 महिलाएं एंव 1 पुरुष है। ये सभी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। घटना में घायल 4 लोगों को रेफर किया गया है। सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे। जंगल से लौटते समय रास्ते में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट खाई में पलट गई। वाहन में करीब 36 लोग सवार थे। 

यह घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास की है। सेमहारा गांव के लोग जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। 
पिकअप वाहन में कुल 36लोग सवार थे। कुल 19 लोगों की मौत इस हादसे में हो गई है।13 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि 6 घायल लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 18 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।