राष्ट्र ही भाजपा के लिए सर्वोपरि - गजेंद्र 

राष्ट्र ही भाजपा के लिए सर्वोपरि - गजेंद्र 

-भाजपा स्थापना दिवस पर विधायक गजेंद्र यादव ने दी शुभकामनायें
दुर्ग। भाजपा जनता पार्टी का आज 45वां स्थापना दिवस है। जनसंघ से निकली बीजेपी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने समस्त कार्यकर्ताओ को शुभकामनायें दी है वे ऐसे पार्टी के हिस्सा है जिन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर सेवा ही संगठन के मंत्र पर कार्य करते है। इसीलिए आज पूरा देश कह रहा है हम भी मोदी के परिवार।
      बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर विधायक गजेंद्र ने भारतीय जनता पार्टी के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले महान विभूतियों के संघर्ष और त्याग को नमन करते हुए कहा की बीजेपी राष्ट्र प्रथम के ध्येय पर काम करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के सेवा में जुटी है। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर देशभर में लोग भाजपा प्रवेश कर रहे है इससे विपक्ष के कार्यकर्त्ता भी अछूते नहीं।
     उन्होंने आगे कहा की छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार भाजपा ने बनाया है भाजपा ही संवारेगी के तहत काम कर रही है, महतारी वंदन योजना, किसानों से 3100₹ में धान खरीदी, पहली केबिनेट में 18 लाख आवास की मंजूरी, रामलला दर्शन योजना की शुरुआत कर चुनाव में जनता से मोदी की गारंटी को 100 दिन में ही पूरा करके भाजपा ने अपना वादा निभाया है।