कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसाः पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत, 4 घायल

कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसाः पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत, 4 घायल
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। सभी तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 मजदूर घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 17 महिलाएं हैं। सभी मृतक सेमरहा गांव के रहने वाले थे। यह घटना कुकदूर थाना के बाहपानी गांव के पास हुई है। सीएम विष्णुदेव ने घटना पर शोक जताते हुए घायलों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन के गहरे खाई में गिरने से पिकअप में सवार 18 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 17 महिला और एक पुरुष है। सभी ग्रामीण रुख्मीदादर से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस सेमहरा गांव लौट रहे थे। इस दौरान अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा रायपुर से कवर्धा के लिए रवाना हो गए हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया X पर लिखा- ‘कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन और 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।’ डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।