इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को विजयी बनाने आप कार्यकर्ताओ ने किया प्रचार..

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को विजयी बनाने आप कार्यकर्ताओ ने किया प्रचार..

दुर्ग । सोमवार को सिकोला भाठा सब्जी बाजार क्षेत्र में आम आदमी पार्टी दुर्ग के समन्वयक संजय सिंह, वरिष्ठ नेता  घनश्याम सोनी, रऊफ अंसारी, मनीष मिश्रा, रवि साहू, सोनू यादव, राहुल त्रिपाठी, छबिलाल साहू, अन्य कार्यकर्ताओं ने दुर्ग के जागरूक मतदाताओं को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को विजयी बनाने हेतु निवेदन कर पर्चा वितरण किया गया। 

आदित्य नगर चौक पर गठबंधन के प्रत्याशी राजेन्द्र साहू के पक्ष में आमआदमी पार्टी के कार्यकताओं एवं महापौर  धीरज बाकलीवाल नेतृत्व में जमकर नारेबाजी कर फटाका फोडा गया। इस अवसर पर आमजन के अलावा बडी संख्या में कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।