अपडेट..कुम्हारी बस हादसा:मृतको की संख्या पहुची 15, सीएम साय ने जताया गहरा दुख

अपडेट..कुम्हारी बस हादसा:मृतको की संख्या पहुची 15, सीएम साय ने जताया गहरा दुख

रायपुर-दुर्ग। दुर्ग ज़िले के कुम्हारी में केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों को घर छोड़ने जा रही बस अनियंत्रित होकर मुरुम खदान में गिर कर पलट गई। मौके पर अधिकारियों ने हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत की पुष्टि की है। घायलों के अस्पताल पहुँचते ही मौत का आँकड़ा बढ़ गया है। चिकित्सकों ने 11 बेहद गंभीर घायलों को मृत करार दिया है। एस पी जितेंद्र शुक्ला ने पंक्तियों के लिखे जाने तक 11 के मौत की पुष्टि की है।वही पुलिस अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया है।

बस पलटने से जान गँवा बैठे.. मौक़े पर युद्ध स्तर पर मदद की कार्यवाही की जा रही है। बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने घायलों के हवाले से बताया है कि बस के खदान में गिरने से नुक़सान फिर भी कम होता लेकिन बस के पलटने से कर्मचारियों दबे और उन्हे ज़्यादा नुक़सान हुआ।
 

*क्रेन की मदद से बस को सीधा कर घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया*

अंधेरे की वजह से बचाव कार्य में परेशानी के बावजूद अंततः बस को क्रेन की मदद से सीधा कर लिया गया। घायल जिनमें कई गंभीर घायल और कुछ बेहद नाज़ुक हालत में देखे गए हैं, उन सभी को बेहतर उपचार के लिए चोट के अनुसार रायपुर दुर्ग भिलाई भेजा गया है।


*मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख*

बस हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है,उन्होंने ने अपने x मीडिया प्लेटफॉर्म में लिखा है कि --
दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है।

मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।