बाबा दरबार धनोरा में हनुमान जयंती पर मानस गान..

बाबा दरबार धनोरा में हनुमान जयंती पर मानस गान..
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में हर साल की भांति इस वर्ष भी हनुमान प्रकटत्सौव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। दरबार के लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि 22 अप्रैल सोमवार को रात्रि 7 बजे से हिरेश सिन्हा एवं श्रीमती तिजेशवरी सिन्हा गाड़ा गाड़ा जोहार फेम परसदा उत्तर बस्तर वाले मंडली के द्वारा मानस गान एवं 23 अप्रैल मंगलवार को शाम 4 बजे से दरबार से भव्य झांकी के साथ जय बजरंग अखाड़ा मंडली सिवनी मंदिर हसौद वाले के द्वारा कला के साथ गली भ्रमण शोभा यात्रा जो कि दरबार से शुरू होकर बजरंग पारा बाजार चौक मेन गली शीतला माता कर्मा मंदिर पारा बंमलाई पारा से गोल्डन चौक होते हुए महावीर उद्यान पहुंचे गा जहां पर पहुंच कर पताका चढहाकर पुजा पाठ करके हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।  मंगलवार को सुबह 10 बजे से लक्ष्मण बाबा जी एवं पंडित गिरीराज शर्मा द्वारा विधी विधान के साथ मारुति यज्ञ हवन निरंतर शाम 4 बजे तक चलेगा। तत्पश्चात महाप्रसाद खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाएगा।
दरबार एवं महावीर उद्यान को तोरण पताका एवं लाईट से सजाया जा रहा है। यह जानकारी दरबार प्रतिनिधि चंद्रकांत कोसरे  एवं कुंज लाल साहू ने दी।