महिला कैदी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, दोनों बच्चों की मौत

महिला कैदी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, दोनों बच्चों की मौत
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

भोपाल । सेंट्रल जेल की एक महिला कैदी ने सोमवार केा जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दोनों बच्चों की पाँच मिनट के भीतर ही मौत हो गई। प्रसूता जेलबंदी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिए हैं। जेल बंदी सिंगरौली निवासी तामेश्वरी सांवरे हत्या के प्रकरण में जेल में सजा काट रही थी वह २०१६ को भोपाल की केंद्रीय जेल आई थी। लेबर पैन होने के चलते रविवार रात उसे जेल प्रबंधन ने सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह उसने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के सिर्फ पाँच मिनट के भीतर ही जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों नवजात बच्चों का शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिए हैं।