पति ने ली पत्नी की जान,स्वयं फांसी पर झूला

पति ने ली पत्नी की जान,स्वयं फांसी पर झूला
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

उतई । पुलिस थाना उतई अंतर्गत बीती रात पति ने पत्नी के सर पर रापा से प्रहार कर उसे मौत के घाट सुला दिया और सवयं फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना उतई थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली की है। पति पत्नी दोनों खेती किसानी का कार्य करते थे। बीती रात दोनों में विवाद हुआ और विवाद इतना बढ गया कि पति पत्नी की जान चले गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर और उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
जानकारी के अनुसार पति हेंगल बंजारे और उसकी पत्नी यशोदा दोनों उतई के ग्राम खोपली में रेग्हा की जमीन में खेती किसानी का कार्य करते थे। प्रतिदिन की तरह वो सुबह से खेती करने गए थे जिसके बाद उन्हें किसी ने नही देखा था। शंका होने पर जब उनके कमरे में झांककर देखा गया तो दोनों के शव पड़े हुए दिखाई दिए जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। रात करीब 1 बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद होने के कारण उसे खुलवाने में पुलिस को घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी जिसके बाद दरवाजा खोला गया। पति- पत्नी दोनों की लाश कमरे में पाई गई। जहां खेती किसानी का सामान और टेंट हाउस की जरूरतों के अनुसार लगने वाला सामान रखा हुआ था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्र्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा जिसके बाद मौत का कारण और भी स्पष्ट हो पाएगा। एक ही रात में दो लोगों की मौत से खोपलीवासियों में मातम पसरा हुआ है।