करनाल से शादी के डेढ़ माह बाद दुल्हन फरार

करनाल से शादी के डेढ़ माह बाद दुल्हन फरार
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

करनाल । करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र के गांव में लुटेरी दुल्हन सामने आई है। शादी के डेढ़ माह बाद ही पूरे ससुराल वालों को बेहोश कर साढ़े 2 लाख कैश, 40 तोले चांदी व 6 तोले सोने के गहने लेकर आधी रात को घर से भाग निकली। उसने खाने में नशे की दवाइयां मिलाकर ससुराल वालों को खिला दिया था।इसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए।

इतना ही नहीं, विवाहिता ने घर में लगे कैमरों को भी वारदात से पहले बंद कर दिया। सुबह जब परिवार उठा तो 24 वर्षीय बहू घर में नहीं थी। अलमारी में रखे गहने और कैश भी गायब थे। पहले तो परिवार ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब वो कहीं नहीं मिली तब जाकर शुक्रवार देर शाम को घरौंडा थाने में केस दर्ज कराया।
घरौंडा थाना क्षेत्र निवासी पीडि़त पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 14 फरवरी को उसकी शादी पानीपत के गांव की रहने वाली युवती के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी में करीब 6 से 7 लाख रुपए खर्च भी किया। शादी के बाद हम दोनों अच्छे से रह रहे थे। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। उसे नहीं पता था कि उसकी पत्नी ऐसा काम करेगी।
पीडि़त पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करनाल में ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 28 मार्च को वह ड्यूटी से घर आया था। परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर थे। सभी के लिए खाना उसकी पत्नी ही बनाती थी। शाम को उसने ही सभी परिवार के लोगों को और मुझे खाना दिया। उस खाने में ही उसने नशीला पदार्थ मिलाया था। जिसके बाद पूरे परिवार की सुबह 7 बजे ही आंख खुली। सुबह उठा तो देखा कि पत्नी घर पर नहीं – सुबह जब वह उठा तो देखा कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है।
बाद में परिवार के अन्य लोगों को भी उसने जगाया। उसके बाद जब वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था तो देखा कि अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसमें से रखा कैश व आभूषण भी गायब थे। बाद में अन्य रिश्तेदारियों मे पत्नी का पता लगाया, लेकिन वह कहीं पर नहीं मिली। घर में लगे कैमरे भी चेक किए लेकिन वो उसकी पत्नी ने पहले ही बंद कर रखे थे।
पीडि़त पति ने पुलिस को दी शिकायत में घर से 2 लाख कैश, 6 तोले के सोने के आभूषण जिसमें सोने का हार, हाथों के कडे, कानों के झुमके, टीका इत्यादि, 40 ताले चांदी जिसमें चांदी की भारी पायल, चुकटी, तागडी गुंछा आदी गायब मिले। घरौंडा थाना के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि पति की शिकायत के आधार मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही विवाहिता का सुराग लगा लिया जाएगा।