गौठान व्यवस्था ठीक ना होने से मवेशी हो रहे दुर्घटना के शिकार...

गौठान व्यवस्था ठीक ना होने से मवेशी हो रहे दुर्घटना के शिकार...
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

- मवेशियों के कारण सडक़ो पर ट्रेफिक जाम की स्थिति: वोरा

दुर्ग। सडक़ो पर घुम रहे मवेशियों के कारण गंभीर हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भाजपा गाय और गोबर जैसे विषयों पर केवल राजनीति करती है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर अपनी पीठ थपथपा रही है। वहीं रात्रि में पुलगांव ओवरब्रिज की मुख्य सडक़ पर दुर्घटना के शिकार बेजुबान गौवंश की मृत्यु हो गई व कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ ही दूरी पर पुलगांव स्थित गौठान की भी स्थिति बदहाल है।

पशु सडक़ो पर विचरण कर रहे है जिसके चलते दुर्घटनाओं में गौवंशो की मृत्यु तथा कभी-कभी गौवंशो के कारण निगम क्षेत्र में सामने आ रहे राहगीरों के साथ अप्रिय घटनाएं निर्मित हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में दुर्ग शहर ऐेसा शहर हो गया है जहां लोग सडक़ो पर मावेशियों के बैठने से परेशान है। वहीं सडक़ो पर टे्रफिक जाम की स्थिति व आए दिन मवेशियों व आमजन भी दुर्घटना का शिकार हो रहे है। गौठानों में पशुओं का ना ईलाज हो रहा है और ना ही उन्हे ठीक ढंग से उन्हे चारा पानी मिल रहा है। प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण दुर्घटना में पशुधन की मौत हो रही है। रोका-छेका कार्यक्रम को भी लगभग बंद कर दिया गया। जिससे हजारों जानवर गली मोहल्लो की सडक़ो में नजर आ रहे है।