दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा घेराव की रणनीति पर गहन चर्चा

दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा घेराव की रणनीति पर गहन चर्चा
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

दुर्ग। राजीव भवन में शनिवार को आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में 24 जुलाई 2024 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यह घेराव भाजपा सरकार के शासन में बढ़ते अपराध, अपहरण, लूटपाट, हत्या, और हाल ही में बलौदाबाजार में घटित आगजनी के खिलाफ किया जा रहा है।
बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, और पूर्व मंत्री एवं विधायक अरुण वोरा ने भाग लिया। 
सदस्यों ने विधानसभा घेराव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की, और यह बैठक आगामी राजनीतिक गतिविधियों और पार्टी की योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही। बैठक में प्रदीप चौबे,  बड्डरुदीन कुरेशी,  शंकर ताम्रकार, श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, आर.एन. वर्मा, निर्मल कोसरे,  मुकेश चंद्राकर, बृजमोहन सिंह,  कमल रूंगटा, रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष  अल्ताफ़ अहमद,  शिजू अंथोनी, और कांग्रेस के विभिन्न वरिष्ठ नेता, तीनों जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, जिला पंचायत के अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला सेवादल विंग के अध्यक्ष एवं अन्य सभी प्रमुख सदस्य शामिल हुए।
पूर्व मंत्री अरुण वोरा ने घोषणा की कि दुर्ग शहर से हजारों की संख्या में लोग विधानसभा घेराव में शामिल होंगे, और यह प्रदर्शन भाजपा सरकार के खिलाफ जनभावनाओं की ताकत को प्रदर्शित करेगा।