जिला शतरंज संघ एवम छत्तीसगढ़ मंच ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

जिला शतरंज संघ एवम छत्तीसगढ़ मंच ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

- गीत संगीत के माध्यम से किया मतदान की अपील
दुर्ग। जिला शतरंज संघ दुर्ग एवम छत्तीसगढ़ मंच द्वारा बीते रविवार को शाम 6 से 8 बजे तक राजेंद्र पार्क उद्यान में गीत संगीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला शतरंज संघ दुर्ग एवम मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवम संरक्षक तुलसी सोनी ने बताया की संयुक्त रूप से गीत संगीत के माध्यम से लोगो से अधिक से अधिक मतदान करने एवम मतदान करवाने की लगातार अपील की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे तुलसी सोनी ने उपस्थित लोगो को शपथ दिलवाई। इस अवसर पर दिनेश जैन, गुलाब चौहान,हाजी मिर्जा साजिद बैग, त्रिलोक सोनी, युनुस चौहान, हरीश सोनी, अविनाश तिवारी, संजय दुबे ,अनिल साहू,गोविंद यादव,संजय खंडेलवाल, मयंक सिंह,जवाहर सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।