कामगार फाउंडेशन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान..

कामगार फाउंडेशन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान..
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

भाटापारा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे जल संरक्षण कार्यक्रम मे गाव गाव मे जल को संरक्षित करने स्वयं सेवी संस्था कामगार फाउंडेशन के द्वारा भाटापारा के ग्राम कोड़ापार मे ग्राम वासियों के मध्य बैठक की गई। बैठक मे जल के मह्त्व को बताया गया। नल के पानी को उबालकर पीने पर जोर दिया गया। यदि किसी जगह से नल टूट-फूट गया है तो उसकी सूचना सरपंच को प्रदान किया जाए। हर घर मे सोखता गड्ढा को बनाने के बारे मे जानकारी दी जिससे वर्षा का पानी संचित रहे। गाव मे उपस्थित जल स्त्रोतों का परीक्षण करने हेतु जल बहिन को प्रशिक्षण दिया गया। अंत मे गाव मे वृक्षारोपण करवाया गया। इस कार्यक्रम मे संस्था के अध्यक्ष प्रेम पाठक, संस्था के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी धीरेन्द्र कश्यप , कार्यकर्ता धारिणी ध्रुव और ग्राम वासी उपस्थित रहे।