होम / दुर्ग-भिलाई / साढ़े तीन करोड़ के कार्यों को आरंभ कराया विधायक ललित ने
दुर्ग-भिलाई
आधा दर्जन वार्डों के नागरिकों से की मुलाकात
रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शुक्रवार की शाम 3 करोड़ 45 लाख 35 हजार से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ कराया। उन्हांेने नागरिकों को बधाई देते हुए नारियल तोड़ा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मौजूद थे।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री जी ने नगर पालिक निगम क्षेत्र मंे रहने वालों को बड़ी सौगात दी है। अब 134 करोड़ की लागत से जल शोधन संयंत्र की स्थापना की जाएगी। साथ ही 2 करोड़ से शहर को रोशन किया जाएगा। यही नहीं जोरातराई व नेवई मुक्तिधाम का जीर्णोद्धर भी होगा। विधायक ने कहा कि आज वे वार्ड क्र. 1 तालपुरी, वार्ड 2 रूआबांधा उत्तर, वार्ड 3 रूआबांधा दक्षिण, वार्ड 5 एचएससीएल कालोनी और वार्ड 6 रूआबांधा सेक्टर में 3 करोड़ से भी अधिक के कार्यों का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस राशि से वार्ड 1 की बहुत प्रतिक्षित एवं आवश्यक कार्य एसटीपी का भी शामिल है। इसके अलावा अलग-अलग वार्डों मंे पेवर ब्लाक, विद्युतीकरण, सीसी रोड, नाली निर्माण, बेडमींटन कोर्ट, चबूतरा निर्माण एवं डोम शेड के कार्य शामिल है। कार्यक्रम में पार्षद सविता ढवस, सारिका साहू, माया यादव, शीला नारखेड़े समेत मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल व अनुपम साहू उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.