दुर्ग-भिलाई

कूटरचित हस्ताक्षर से पैतृक जमीन हड़पने की कोशिश, पत्नी के नाम कराई फर्जी रजिस्ट्री; तीन आरोपी गिरफ्तार

677271120261106471002245658.jpg

-हैंडराइटिंग विशेषज्ञ की जांच में फर्जी पाए गए इकरारनामा और बिक्री नामा में दर्ज हस्ताक्षर, उतई पुलिस ने मूल दस्तावेज किए जब्त
दुर्ग।
ग्राम डुण्डेरा में पैतृक कृषि भूमि को कूटरचित दस्तावेजों और फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए हड़पने के मामले में उतई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर भूमि स्वामी के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर इकरारनामा एवं बिक्री नामा तैयार करने और जमीन की रजिस्ट्री आरोपी शिवकुमार साहू की पत्नी सीमा साहू के नाम कराने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित महत्वपूर्ण मूल दस्तावेज भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को ग्राम डुण्डेरा निवासी पन्ना लाल साहू (47 वर्ष), पिता स्व. बोधीराम साहू ने वरिष्ठ पुलिस कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम डुण्डेरा स्थित उनके पिता स्व. बोधीराम साहू की पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के उद्देश्य से शिवकुमार साहू, उसकी पत्नी सीमा साहू एवं उनके सहयोगियों ने आपसी मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए।
आरोप है कि शिवकुमार साहू ने 24 सितंबर 2022 को अपनी पत्नी सीमा साहू के पक्ष में फर्जी इकरारनामा तैयार कराया। इसके बाद 18 नवंबर 2022 को प्रार्थी के पिता बोधीराम साहू के नाम से कूटरचित हस्ताक्षर कर बिक्री नामा तैयार किया गया। इन दस्तावेजों के आधार पर पैतृक कृषि भूमि को छलपूर्वक अपने पक्ष में कराने की कार्रवाई की गई।
मामले में महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया कि प्रार्थी ने संबंधित दस्तावेजों में दर्ज हस्ताक्षरों की जांच हैंडराइटिंग विशेषज्ञ से कराई थी। विशेषज्ञ की जांच रिपोर्ट में इकरारनामा और बिक्री नामा में दर्ज हस्ताक्षर बोधीराम साहू के नहीं होना पाया गया। इसके बाद प्रार्थी की शिकायत पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 568/2026 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 एवं 34 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने उपलब्ध दस्तावेजों एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों शिवकुमार साहू, उसकी पत्नी सीमा साहू और कौशल कुमार साहू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवकुमार साहू एवं सीमा साहू राधिका नगर, सुपेला के निवासी हैं, जबकि कौशल कुमार साहू ग्राम डुण्डेरा के इंदिरा नगर का निवासी है।
-मूल दस्तावेज और 43 पन्नों के अभिलेख जब्त
पुलिस ने प्रार्थी पन्ना लाल साहू द्वारा प्रस्तुत 43 पन्नों के दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा शिवकुमार साहू से 18 नवंबर 2022 के बिक्री नामा का ई-स्टाम्प सर्टिफिकेट एवं 24 सितंबर 2022 के इकरारनामा का मूल स्टाम्प पेपर बरामद किया गया। वहीं आरोपी सीमा साहू से 14 फरवरी 2023 का ई-स्टाम्प पेपर एवं रजिस्ट्री पत्रक की मूल प्रति जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा आपसी मिलीभगत कर भूमि स्वामी के नाम से फर्जी हस्ताक्षर करते हुए दस्तावेज तैयार करने और उनके माध्यम से पैतृक कृषि भूमि को अपने पक्ष में कराने का प्रयास किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
-दुर्ग पुलिस की नागरिकों से अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जमीन की खरीदी-बिक्री, रजिस्ट्री एवं आम मुख्तारनामा तैयार कराते समय दस्तावेजों की सत्यता और संबंधित पक्षकारों की पहचान का विधिवत परीक्षण अवश्य करें। किसी अन्य व्यक्ति की जमीन के संबंध में फर्जी दस्तावेज तैयार करने अथवा धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.