रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज रायपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान रक्षा मार्च में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा शामिल हुए। गांधी मैदान से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक आयोजित इस मार्च में प्रदेशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त सह प्रभारी एवं AICC सचिव जितेंद्र बघेल तथा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों एवं प्रदेश में कांग्रेस की गतिविधियों पर चर्चा की।मार्च के दौरान अरुण वोरा और डॉ. चरणदास महंत साथ-साथ नजर आए।संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय एवं नागरिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संवैधानिक मूल्यों की मजबूती का संदेश दिया।
मार्च के दौरान अरुण वोरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार, न्याय और सम्मान दिया है, लेकिन आज संविधान की संस्थाओं पर दबाव बनाने, लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने और संवैधानिक मूल्यों से खिलवाड़ करने की कोशिशें लगातार सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी किसी भी परिस्थिति में संविधान की मूल भावना से समझौता नहीं होने देगी। प्रदेशभर से कांग्रेसजनों की बड़ी भागीदारी इस बात का संदेश है कि संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती से मैदान में है। अरुण वोरा के साथ इस अवसर पर आर.एन. वर्मा, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, कौशल किशोर सिंह, फतेह सिंह भाटिया, इंद्रपाल भाटिया, श्रद्धा सोनी, निकिता सिंह, आंचल गुप्ता, त्रिशरण डोंगरे, सुधीर चंदेल, हरीश साहू, शरीफ खान, बंटी नवरंग, मोहित वाल्दे, सौरभ ताम्रकार एवं राकेश यादव सहित अन्य कांग्रेसजन भी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.