ब्रेकिंग

संविधान दिवस पर विधि महाविद्यालय में हुआ आयोजन, न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया संविधान का महत्व

162261120260915141002240004.jpg

-सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय में संविधान के मूल तत्वों, प्रस्तावना और उपयोगिता पर रखे गए विचार
दुर्ग।
सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय दुर्ग में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने भारतीय संविधान के मूल तत्वों, उसकी विशेषताओं, प्रस्तावना और वर्तमान समय में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीलम चंद सांखला ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल तत्वों की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने संविधान की उपयोगिता और उसके आदर्शों को समझने तथा जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत सारथी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसकी प्रस्तावना की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में निहित मूल भावना और उसके उद्देश्यों से अवगत कराया।
इस अवसर पर जिला शिक्षण समिति दुर्ग एवं शासी निकाय के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र तिवारी ने भारतीय संविधान की विशेषताओं की जानकारी दी। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य अखिलेश अग्रवाल ने संविधान दिवस के आयोजन की आवश्यकता और इसके उद्देश्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक मनोज मिश्रा, अब्दुल्ला कुरैशी, श्रीमती नेहा नागवानी, श्रीमती ओजस्वी चोपड़ा सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक संतोष देवांगन ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.