ब्रेकिंग

अमृत सरोवरों में गूंजा संविधान का संदेश, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण और सामाजिक समरसता का संकल्प

85226112026114905whatsappimage2026-11-26at5.17.05pm.jpeg

-कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम, संविधान के आदर्शों के साथ गांवों के विकास और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर दिया जोर
दुर्ग।
संविधान दिवस के अवसर पर जिले के अमृत सरोवरों में संविधान के आदर्शों के साथ जल संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश गूंजा। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को संविधान में निहित अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों का पालन करने के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक एकता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत जरवाय, देमार, टेमरी, बोरवाय एवं भनसुली, जनपद पंचायत दुर्ग की ग्राम पंचायत थनौद तथा जनपद पंचायत धमधा की ग्राम पंचायत दरगांव एवं सेवती में ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पंचगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
-संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों के पालन की ली शपथ
कार्यक्रमों में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर उसके मूल आदर्शों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ली। इस दौरान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता, व्यक्ति की गरिमा, राष्ट्र की एकता-अखंडता तथा बंधुता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार बनाने वाला मार्गदर्शक भी है।
-संविधान के साथ जल संरक्षण का भी लिया संकल्प
अमृत सरोवरों के परिसर में आयोजित कार्यक्रमों को जल संरक्षण से जोड़ते हुए ग्रामीणों ने तालाबों एवं सार्वजनिक जल संरचनाओं को स्वच्छ रखने, जल का अपव्यय रोकने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल स्रोतों के रखरखाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कई स्थानों पर साफ-सफाई गतिविधियां आयोजित कर अमृत सरोवरों के आसपास कचरे की सफाई की गई। विद्यार्थियों, युवा समूहों एवं महिला स्व-सहायता समूहों ने भी सामाजिक समरसता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम विकास में अपनी सहभागिता निभाई।
-जनभागीदारी से मजबूत होगा गांवों का विकास
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि जिले के अमृत सरोवरों में संविधान दिवस का आयोजन ग्रामीणों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने और ग्राम विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। अमृत सरोवर केवल जल संग्रहण की संरचनाएं नहीं, बल्कि सामुदायिक एकजुटता, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण सहभागिता के महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। इनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगे कहा कि जनभागीदारी से ही गांवों को स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। संविधान के आदर्शों को अपनाते हुए जल स्रोतों एवं सार्वजनिक संपत्तियों का संरक्षण करना ग्रामीण विकास को नई दिशा देगा। संविधान दिवस पर ग्रामीणों द्वारा लिया गया सामूहिक संकल्प लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक एकता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.