ब्रेकिंग

फसल बीमा योजना में धान के मानक उत्पादन को बढ़ाकर 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने की मांग

832261120260613581002239230.jpg

-प्राकृतिक आपदा में 10% फसल की क्षति पर प्रभावित किसान को आर्थिक सहायता के लिए पात्र माना जाये - छत्तीसगढ़ संग्राम परिषद
दुर्ग।
पिछले एक महीने में तीन चक्रवाती तूफानों से छत्तीसगढ़ में फसलों को हुई व्यापक क्षति से प्रभावित किसानों को अब तक न तो बीमा दावा राशि का लाभ मिला है और न ही आरबीसी 6-4 के अंतर्गत राज्य सरकार की ओर से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है यहां तक कि कृषि और राजस्व विभाग द्वारा क्षति का आंकलन करने के लिए सर्वे भी नहीं किया गया है इससे किसानों में निराशा और हताशा व्याप्त है। 
छत्तीसगढ़ संग्राम परिषद के अध्यक्ष एड राजकुमार गुप्त ने राज्य के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री और राजस्व मंत्री को पत्र लिखकर किसानों की दयनीय आर्थिक स्थिति और बेबसी की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के अनुसार प्राकृतिक आपदा से फसलों को 33% से अधिक क्षति होने की स्थिति में ही क्षति की सर्वे कराने के बाद ही राज्य सरकार पीड़ित किसानों को क्षति के अनुसार राहत राशि प्रदान करती है जो वास्तविक क्षति की तुलना में प्रति हेक्टेयर अत्यंत ही कम है। 
एड राजकुमार गुप्त ने राज्य में प्रभावशील प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की खामियों की ओर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि राज्य में प्रति हेक्टेयर धान के का अव्यवहारिक निर्धारण किया गया है जिससे उपज में कमी आने की स्थिति में भी प्रभावित किसान बीमा दावा राशि के लाभ से वंचित रह जाता है, बीमा योजना में धान की बोवाई और फसल कटाई के बाद फसल को हुई क्षति को योजना में शामिल किया गया है किंतु चक्रवाती तूफानों से खेतों में धान के फसल को होने वाली क्षति को योजना से बाहर रखा गया है जिसके कारण वर्तमान खरीफ वर्ष में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में कटाई से पहले खेत में खड़े फसल को हुई क्षति के बावजूद प्रभावित किसान को बीमा दावा राशि का लाभ नहीं मिल सकेगा।
छत्तीसगढ़ संग्राम परिषद के अध्यक्ष ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि प्राकृतिक आपदा में फसलों को 10% क्षति होने की स्थिति में भी प्रभावित किसान को राहत राशि के लिए पात्र माना जाये और प्रति हेक्टेयर राहत राशि को बढ़ाकर 80 हजार रुपए किया जाये इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार से यह भी आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में उपज की कमी की गणना करने के लिए सिंचित धान के लिए मानक उत्पादन को बढ़ाकर प्रति हेक्टेयर 50 क्विंटल किया जाये, जरुरी होने पर आरबीसी 6-4 और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में संशोधन किया जाये।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.