ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार

76126112026110135whatsappimage2026-11-26at4.28.45pm.jpeg

-जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा
रायपुर।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी अमित कोटांगले अपनी बुजुर्ग माता श्रीमती हिरकना बाई कोटांगले के साथ बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन के लिए सहायता की गुहार लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चे का ऑपरेशन अब तक नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवार की व्यथा को गंभीरता से सुना और तत्काल उपचार के निर्देश दिए।
श्री अमित ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके दोनों बच्चों को जन्म से ही पैरों में चलने-फिरने की समस्या है। काफी कठिनाइयों के बीच उन्होंने बड़े बेटे का ऑपरेशन करवाया, जिसके बाद वह अब स्वस्थ है। लेकिन छोटे बेटे छयांश का ऑपरेशन आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पा रहा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। दोनों बच्चों की परवरिश और घर की जिम्मेदारी वे अपनी बुजुर्ग माता और बहन के साथ मिलकर संभाल रहे हैं। सीमित संसाधनों में बेटे का इलाज कराना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया था।
परिवार की इस कठिन परिस्थिति को समझते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालक छयांश के पैरों के ऑपरेशन और बेहतर उपचार के लिए आवश्यक सहायता की तत्काल व्यवस्था की जाए। उनके निर्देश पर उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.