होम / दुर्ग-भिलाई / भाजपा ओबीसी मोर्चा में छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी, विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
दुर्ग-भिलाई
-राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की, छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा में छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों एवं अन्य दायित्वों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जारी नियुक्ति सूची में छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनके साथ दिल्ली के गजेन्द्र यादव और कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र के बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली के सत प्रकाश राणा, बिहार के डॉ. अर्जुन साहनी तथा उत्तर प्रदेश की संगीता बलवंत बिंद को नियुक्त किया गया है।
ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से छत्तीसगढ़ को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व मिला है। उनकी नियुक्ति की खबर से प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी बताते हुए ललित चंद्राकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.