ब्रेकिंग

सुशासन में विकास कार्यों को मिली गति, जामुल के विकास के लिए सरकार लगातार उपलब्ध करा रही राशि – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

712221120261337561002221814.jpg

- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
- जामुल को 19 करोड़ 63 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात
- मानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा

Image after paragraph


दुर्ग।  नगर पालिका परिषद जामुल में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने गजमाला पहनाकर उप मुख्यमंत्री श्री साव का स्वागत किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जामुल क्षेत्र के विकास के लिए 19 करोड़ 63 लाख 6 हजार रूपए  के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने मानस मंच निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने  कहा कि प्रदेश सरकार के सुशासन में विकास कार्यों को गति मिली है और जनहितकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि जामुल नगरपालिका को पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं एवं मदों से कुल 54 करोड़ 26 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। आज जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है, उनकी शुरुआत अगले दिन से ही करने तथा कार्यों में किसी प्रकार की देरी नहीं करने को कहा , ताकि नागरिकों को जल्द सुविधाएं मिल सकें।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा दो वर्ष के बकाया बोनस जैसी गारंटियों को पूरा करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1000 रुपये सीधे उनके खातों में दिए जा रहे हैं। लाभार्थियों को अब तक 32-32 हजार रुपये प्राप्त हो चुके हैं। वहीं केंद्र सरकार द्वारा हर माह 5 किलो चावल भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को जामुल के विकास के लिए आगे भी हरसंभव सहयोग देने और आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि जामुल नगरपालिका को पूर्व में भी विभिन्न मदों एवं 15वें वित्त आयोग के तहत राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने क्षेत्र में कॉलेज, अस्पताल, मंगल भवन, पेयजल सुविधा तथा लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही सड़क सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण, डामरीकरण एवं फोरलेन निर्माण से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी दी। सांसद विजय बघेल ने भी स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्षेत्र के विकास में उनके प्रयासों एवं योगदान को याद किया।
-96 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
नगर पालिका परिषद जामुल में कुल 96 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिनकी स्वीकृत राशि 18 करोड़ 32 लाख 87 हजार रुपये है। इनमें अधोसंरचना मद के 82 कार्यों के लिए 648.95 लाख रुपये, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत एक कार्य के लिए 8 करोड़ 48 लाख 48 हजार रुपये तथा 15वें वित्त आयोग मद के 13 कार्यों के लिए 3 करोड़ 35 लाख 43 हजार रुपये स्वीकृत हैं। वहीं 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत एक कार्य का लोकार्पण किया गया, जिसकी स्वीकृत राशि 1 करोड़ 30 लाख 19 हजार रुपये है। इस प्रकार भूमिपूजन एवं लोकार्पण के माध्यम से कुल 19 करोड़ 63 लाख 6 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात जामुल नगरवासियों को मिली।
इस अवसर पर सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, पूर्व विधायक सावला राम डहरे,  पुरुषोत्तम देवांगन, जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वरसिंह ठाकुर, अशोक साहू, रामजी भारती, श्रीमती पूनम शुक्ला, प्रशांत (बंटी) गुप्ता सहित पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.