दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक ललित चंद्राकर ने राजनीति में ऊंची छलांग लगाई है। उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा में 1994 से सक्रिय ललित चंद्राकर ने संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और अथाह मेहनत के दम पर जिले स्तर की राजनीति से उठकर राष्ट्रीय राजनीति में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। श्री चंद्राकर को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं समेत उनके शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है, फलस्वरूप उन्हें बधाई देने भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रविवार को उनके सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने श्री चंद्राकर का स्वागत-अभिनंदन कर बधाई दी और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशियां जाहिर की। बता दें कि राज्य निर्माण के बाद ललित चंद्राकर को जिला भाजयुमो का महामंत्री नियुक्त किया गया था। इसके बाद ललित चंद्राकर लगातार संगठन में सक्रिय रहे। जोगी सरकाार के कार्यकाल में ललित चंद्राकर ने अविभाजित दुर्ग जिले में भाजयुमो संगठन को मजबूत बनाने दमखम के साथ काम किया। खेरथा (अब दुर्ग ग्रामीण) क्षेत्र के गांव-गांव में संगठन का नेटवर्क बनाने में पूरी ताकत झोंक दी। इसके बाद ललित को जिला भाजपा संगठन में महामंत्री का ओहदा दिया गया। 2023 में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से विधायक की टिकट मिलने के बाद उन्होंने शानदार जीत हासिल की। उन्हें साय सरकार ने केबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग/प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अब उन्हें भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। ललित चंद्राकर की नियुक्ति को लेकर दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं ने हर्ष जताया है।
निवास कार्यालय में विधायक ललित चंद्राकर का महापौर अलका बाघमार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, निगम सभापति श्याम शर्मा, पूर्व निगम सभापति देव नारायण तांडी, पार्षद सरिता विनोद चंद्राकर, मनोज सोनी, सतीश समर्थ, मनीष भंडारी सहित बड़ी संख्या में दुर्ग, रिसाली और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत-अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.