होम / ब्रेकिंग / भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस में मंत्री गजेन्द्र यादव ने साझा किए विचार, कहा– मातृभाषाओं में विज्ञान शिक्षा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा ज्ञान
ब्रेकिंग
दुर्ग। आज दुर्ग स्थित बीआईटी कॉलेज में आयोजित भारतीय सामाजिक विज्ञान कांग्रेस में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, लोकपरंपराओं एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
शिक्षा ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराएं और पारंपरिक ज्ञान हमारी पहचान एवं सामाजिक जीवन की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रदेश की विकास यात्रा का मजबूत आधार है। हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
इस अवसर पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय भाषाओं में विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के विषय पर आयोजित चर्चा में भी उन्होंने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं में विज्ञान एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। जब विद्यार्थी अपनी मातृभाषा में विज्ञान को समझेंगे, तो ज्ञान-विज्ञान की पहुंच अधिक व्यापक होगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक सोच का समन्वय ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा। शिक्षा और अनुसंधान को भारतीय भाषाओं से जोड़कर हम नई पीढ़ी में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अपनी संस्कृति के प्रति गौरव की भावना विकसित कर सकते हैं।
कार्यक्रम में अकादमी से प्रोफेसर जी.डी. शर्मा, प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह, प्रोफेसर एन.पी. चौबे, शिक्षाविद आई.पी. मिश्रा, बीआईटी प्राचार्य डॉ. अनूप मिश्रा, कुलपति डॉ. एन.सी. गौतम, डॉ. स्मिता सेलोट एवं सभापति श्याम शर्मा सहित शिक्षाविद, शोधार्थी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.