ब्रेकिंग

इंदिरा गांधी जी का अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा : राकेश ठाकुर

82319112026121228whatsappimage2026-11-19at5.40.48pm.jpeg

-राजीव भवन, दुर्ग में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण, उनके योगदान को किया स्मरण
दुर्ग।
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी एवं देश की महान नेता, भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर राजीव भवन, दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी जी भारतीय राजनीति की ऐसी महान व्यक्तित्व थीं, जिन्होंने अपने साहसिक निर्णयों, मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से विश्व पटल पर भारत की एक सशक्त पहचान स्थापित की। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व में भारत ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं और देश की संप्रभुता एवं स्वाभिमान को नई मजबूती मिली।
श्री ठाकुर ने आगे कहा कि इंदिरा जी ने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी। उनका संघर्ष, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और कठिन परिस्थितियों में भी अडिग रहने का साहस आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान कमलेश साहू, प्रकाश ठाकुर, करीम खान, आनंद कपूर ताम्रकर, सुनीत घोष, लोचन यादव, पालेश्वर ठाकुर, जय साहू, स्नेहा डहरिया, लव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.