ब्रेकिंग

रिसाली मंडल के चार वार्डों में दीपावली मिलन समारोह, सांसद विजय बघेल और विधायक ललित चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं

39919112026120835whatsappimage2026-11-19at5.36.57pm.jpeg

-दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है : विजय बघेल
-आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का प्रतीक है दीपावली : ललित चंद्राकर
रिसाली।
भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल द्वारा विभिन्न वार्डों में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं को दीपावली, छोटी दीपावली तथा देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
रिसाली मंडल के अंतर्गत रुआबांधा वार्ड क्रमांक-03, रुआबांधा वार्ड क्रमांक-06, तालपुरी बी ब्लॉक वार्ड क्रमांक-01 तथा आशीष नगर वार्ड क्रमांक-25 में चार अलग-अलग दीपावली मिलन समारोह आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन के साथ उत्सव का माहौल बना और सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संदेश देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की नई रोशनी फैली है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस रोशनी को समाज के हर घर तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी वार्डवासियों से समाज को संगठित, स्वच्छ और सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का प्रतीक है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर हम सभी को अपने वार्ड, शहर और प्रदेश को स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के आपसी जुड़ाव का प्रतीक है। रिसाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह और एकजुटता के साथ प्रत्येक वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किए हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से त्योहारों की खुशियों को संगठन की मजबूती में बदलने तथा प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रिसाली नगर निगम चुनाव प्रभारी अनुराग सिंह देव, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, शिव चंद्राकर, मंडल प्रभारी शिवेन्द्र परिहार, पार्षद सारिका साहू, प्रेम साहू, शीला नारखड़े, सविता धवज, मनीष यादव, बाबी दास, विक्की सोनी, सचिन गोस्वामी, वार्ड प्रभारी गायत्री वर्मा, अशोक राठी, सरिता मिश्रा, सहप्रभारी आयुषी पाण्डेय, रीता मेंश्राम, अनिकेत यादव, सुनील साहू, रजनीश श्रीवास्तव एवं पप्पू तिवारी सहित सभी बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.