दुर्ग। दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा। वे त्याग, साहस और दृढ़ नेतृत्व की प्रतीक थीं। उनके साहसिक नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और ऐतिहासिक निर्णयों ने भारतीय राजनीति ही नहीं, बल्कि विश्व पटल पर भी अमिट छाप छोड़ी है। देश के प्रति उनका समर्पण और जनकल्याण के लिए किए गए कार्य सदैव याद किए जाते रहेंगे।
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अरुण वोरा सहित पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राहुल शर्मा, राकेश यादव, राहुल अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, रत्ना नरमदेव, हरीश साहू, सुधीर चंदेल एवं के.डी. देवांगन शामिल हुए। सभी ने इंदिरा गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश की लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष एवं एकता की परंपराओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.