-निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम रखेगी निगरानी, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
दुर्ग। राज्य शासन के आदेशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर निगम सीमा क्षेत्र में संचालित समस्त पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों को 14 सितंबर, सोमवार को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।निगम प्रशासन ने बताया कि गणेश चतुर्थी के धार्मिक एवं पवित्र पर्व को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।
आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला शहर क्षेत्र में संचालित समस्त पशु वध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानों पर निगरानी रखेगा। निगम प्रशासन ने संबंधित व्यवसायियों से आदेश का पालन करते हुए 14 सितंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.