-उपलब्धि से दुर्ग और साजा क्षेत्र में हर्ष का माहौल, परिजनों एवं सामाजिक संस्थाओं ने दी बधाई
दुर्ग। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में दुर्ग और साजा के लिए गौरव का क्षण है। दुर्ग निवासी बालकिशन झंवर एवं शांति देवी झंवर की पौत्री तथा साजा निवासी राजेश झंवर एवं शीला झंवर की सुपुत्री डॉ. अंकिता झंवर ने एमडी साइकियाट्री में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिचय दिया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार सहित दुर्ग एवं साजा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
डॉ. अंकिता झंवर ने निरंतर अध्ययन, समर्पण और कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता अर्जित की है। चिकित्सा के चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के साथ एमडी साइकियाट्री में गोल्ड मेडल प्राप्त करना उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और समाज का गौरव बढ़ा है।
डॉ. अंकिता की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और सेवाओं के माध्यम से समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
डॉ. अंकिता झंवर की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश महेश सेवा संस्था, माहेश्वरी समाज दुर्ग एवं जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने भी बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए शुभचिंतकों ने इसे मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.