ब्रेकिंग

दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें, सभी वार्डों में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें

60729102026112444whatsappimage2026-10-29at4.52.03pm.jpeg

-महापौर अलका बाघमार की पहल पर विद्युत व्यवस्था सुधारने निगम का विशेष अभियान शुरू, 600 नई लाइटें लगेंगी; खराब स्ट्रीट लाइटों की भी होगी मरम्मत
दुर्ग।
दीपावली पर्व से पहले दुर्ग शहर की सड़कों, चौक-चौराहों और गलियों को रोशनी से जगमग करने के लिए नगर पालिक निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर निगम के विद्युत विभाग द्वारा शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने और आवश्यकतानुसार नई लाइटें लगाने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर के किसी भी क्षेत्र में अंधेरा न रहे और नागरिकों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिल सके।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि दीपावली से पहले शहर के प्रत्येक वार्ड में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है। इसी दिशा में सभी वार्डों में विद्युत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एमआईसी की पिछली बैठक में भी शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके अनुरूप निगम की विद्युत विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
-डेढ़ करोड़ रुपये से होगा रखरखाव और मरम्मत का कार्य
महापौर ने बताया कि शहर की स्ट्रीट लाइटों के नियमित रखरखाव और मरम्मत के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है। इसके माध्यम से खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत, नियमित रखरखाव और विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि संबंधित क्षेत्रों में फिर से पर्याप्त रोशनी उपलब्ध हो सके।
-सभी वार्डों में लगेंगी 600 नई लाइटें
शहर में प्रकाश व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निगम द्वारा 600 नई स्ट्रीट लाइटें मंगाई गई हैं। इन लाइटों को शहर के सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुसार समान रूप से वितरित कर लगाया जाएगा। जिन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों की अधिक आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्यूबलर पोल और हाईमास्ट लाइट लगाने की भी योजना है।
-वार्डवार निगरानी, समय पर पूरा होगा काम
निगम के विद्युत विभाग की टीमों को वार्डवार जिम्मेदारी सौंपकर अभियान की सतत निगरानी की जा रही है। संबंधित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति का जायजा लेकर खराब लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने का कार्य किया जा रहा है। निगम का प्रयास है कि दीपावली से पहले शहर की प्रमुख सड़कों, मोहल्लों और गलियों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो जाए, जिससे त्योहार के दौरान नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है। ऐसे में शहर के सभी वार्डों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए निगम द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नई लाइटें लगाने और पुरानी लाइटों की मरम्मत से शहर की सड़कों और गलियों में रोशनी बढ़ेगी तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.