-कराते अंडर-19 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, हरियाणा की खिलाड़ी को फाइनल में दी शिकस्त
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की 17 वर्षीय होनहार खिलाड़ी रेजाक्षी यादव ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 की कराते प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं की छात्रा रेजाक्षी ने ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार, खेल जगत और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
-झारखंड और बिहार की खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में बनाई जगह
प्रतियोगिता में रेजाक्षी ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में उन्होंने झारखंड की खिलाड़ी को पराजित कर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। इसके बाद दूसरे मुकाबले में बिहार की खिलाड़ी को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक मुकाबले में उनका सामना हरियाणा की खिलाड़ी से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में रेजाक्षी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 1-11 के अंतर से जीत दर्ज की और अंडर-19 वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
-कोच के. रामू के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय
राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि का श्रेय रेजाक्षी ने अपने कोच के. रामू को दिया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कोच ने लगातार उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के लिए कठिन अभ्यास कराया। उनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन से उन्हें अपने खेल को बेहतर बनाने तथा लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली।
रेजाक्षी ने अपनी सफलता में माता-पिता और बहन के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि परिवार ने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया और हार-जीत की परवाह किए बिना आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
-मेहनत और समर्पण से हासिल की राष्ट्रीय सफलता
महज 17 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना रेजाक्षी की मेहनत, अनुशासन और कराते के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। रेजाक्षी की शानदार जीत ने दुर्ग जिले को राष्ट्रीय खेल मंच पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.