ब्रेकिंग

जे.पी. नड्डा की पदयात्रा को सफल बनाने विधायक ललित चंद्राकर ने ली बैठक

76329102026123459whatsappimage2026-10-29at6.03.17pm.jpeg

-30 अक्टूबर को दुर्ग में आयोजित होगा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
दुर्ग।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के 30 अक्टूबर को दुर्ग आगमन और प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारियों को लेकर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सिविल लाइन, दुर्ग स्थित अपने विधायक निवास कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, पदयात्रा के मार्ग तथा आयोजन को प्रभावी और सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक चंद्राकर ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में पदयात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही आयोजन में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
-ये रहे उपस्थित
बैठक में दुर्ग जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, अंजोरा मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, अंडा-निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे एवं गिरेश साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, मंडल महामंत्री चंदू देवांगन एवं गुड्डू झा, दशरथ साहू, पुनाराम कलिहारी, नरेन्द्र निर्मलकर, प्रवीण यदु, पुराण देशमुख, डीलेश साहू, सुखदेव देवांगन और पार्षद सोनू राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.