अंडा/दुर्ग(मोरज देशमुख)। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम दाऊ स्वर्गीय कुर्मी प्यारे लाल बेलचंदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधी ग्राम तिरगा की छात्राओं भारती और सुरभि ने विकासखंड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ दोनों छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विकासखंड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में भारती और सुरभि ने अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक ज्ञान और समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य शत्रुघ्न सिंह पोर्ते एवं शिक्षिका विनीता ओसवाल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि भारती और सुरभि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.