ब्रेकिंग

देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप की महिलाओं ने "सपनों की उड़ान" में बिखेरी प्रतिभा और हुनर की रंगत

673100920260744271001875142.jpg

-आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है : सुमन देवांगन 
भिलाई।
परमेश्वरी भवन प्रगति नगर में देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप के तत्वावधान में महिलाओं के लिए "सपनों की उड़ान" कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। संयोजिका सुमन देवांगन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा, हुनर एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
       देवांगन लेडी एचिवर्स ग्रुप की  संयोजिका सुमन देवांगन ने कहा कि सपनों की उड़ान कार्यक्रम महिलाओं के हुनर को मंच देने, अपनी प्रतिभा को पहचानने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर देती है। ऐसे आयोजन से महिलाओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही है और अपनी विशिष्ट पहचान बना रही हैं। उन्हें प्रोत्साहन एवं अवसर देने की जरूरत है। 
      इस दौरान महिलाओं के लिए मनोरंजक एवं आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। चार धाम यात्रा स्पर्धा में तनु देवांगन प्रथम, लक्ष्मी देवांगन द्वितीय, उषा गंगाराम देवांगन तृतीय तथा सुहागन चूड़ी श्रृंगार स्पर्धा में कामना देवांगन प्रथम, हेमलता देवांगन द्वितीय एवं जयश्री देवांगन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 
      इस अवसर पर दामिनी देवांगन, हेमलता, मीनाक्षी हरिशंकर, मीनाक्षी अविनाश, प्रभा देवांगन, रूपाली, उषा दिनेश, पूनम देवांगन, कविता देवांगन आदि सहित सदस्य महिलाएं उपस्थित थीं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.