-भारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, जिला चिकित्सालय दुर्ग को मिली 55 यूनिट रक्त

दुर्ग। मानव सेवा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में गुरुवार 10 सितंबर को भारती विश्वविद्यालय, पुलगांव दुर्ग के भारती आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यार्थियों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।
शिविर में मानव सेवा फाउंडेशन के कीर्ति कुमार, भारती विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, ज्वाइंट डायरेक्टर जय चंद्राकर, रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार, प्रभुजोत सिंह भुई, डॉ. आर.पी. अग्रवाल, योगेश देशमुख, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. लोकेश सिंह, डॉ. अनुश्री, डॉ. पूनम राजपूत एवं डॉ. आकांक्षा चंद्रवंशी सहित अन्य उपस्थित रहे। समाजसेवी हिमांशु चंद्राकर ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी रोशन नोन्हारे के मार्गदर्शन में सदस्य निखिल देव प्रसाद, प्रियंका सिन्हा, योगिता सिन्हा, वीरेंद्र वैष्णव एवं रजत आनंद सहित बीएससी फॉरेंसिक साइंस, बी.फार्मेसी, एलएलबी, बीकॉम एवं बीएमएस के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।
शिविर में जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण किया। इस दौरान चिकित्सालय अधिकारी डॉ. लियामन चौधरी, परामर्शदाता टी.एस. एंथोनी, स्टाफ नर्स तरुणा रावत तथा लैब टेक्नीशियन रूपेश सर्पे, सूरज कुर्रे, कृष्णकांत तिवारी एवं ओमकार उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर के माध्यम से जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक को कुल 55 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और युवाओं को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.