होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग में साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई: 11 आरोपी गिरफ्तार, 250 खातों में 1.88 करोड़ का लेनदेन उजागर
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। म्यूल खातों के जरिए हो रही साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में 250 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 88 लाख 67 हजार 554 रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना मोहन नगर और सुपेला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जांच के दौरान कर्नाटका बैंक (स्टेशन रोड, दुर्ग) के 111 खातों और फेडरल बैंक (दक्षिण गंगोत्री, सुपेला) के 105 खातों सहित कुल 250 से अधिक खातों की पड़ताल की गई, जिनका उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था।
पुलिस जांच में यह सामने आया कि खाताधारक अवैध लाभ कमाने के लिए अपने बैंक खातों को साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। वर्ष 2026 के पहले चार महीनों में ही ऐसे मामलों में 150 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 07/2025 और थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 32/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार सभी 11 आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जब्त सामग्री में मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और खातों से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।
पुलिस की अपील...
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या ओटीपी की जानकारी किसी के साथ साझा न करें। म्यूल खाता उपलब्ध कराना भी अपराध की श्रेणी में आता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.