ब्रेकिंग

सिकोला नाला निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण

60116042026120046whatsappimage2026-04-16at5.27.17pm.jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा आज निगम क्षेत्र अंतर्गत अधोसंरचना मद से किए जा रहे सिकोला नाला निर्माण कार्य (लागत राशि लगभग 316.62 लाख रुपये) का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता पंकज साहू एवं ठेकेदार एजेंसी के प्रतिनिधि नंद कुमार चंद्राकर उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गति तेज की जाए और निर्धारित समय-सीमा में ही कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि शहरवासियों को शीघ्र बेहतर जल निकासी व्यवस्था का लाभ मिल सके।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से फील्ड में उपस्थित रहकर कार्य की निगरानी करें तथा गुणवत्ता की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से नाले के स्लोप और लेवल को सही बनाए रखने, दीवारों की मोटाई एवं सरियों के बीच की दूरी को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और कार्य पूर्णतः तकनीकी मापदंडों के अनुसार ही संपन्न किया जाए। बरसात के पूर्व अधिकतम कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्होंने कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।
लगभग 1700 मीटर लंबाई वाले इस नाला निर्माण कार्य के पूर्ण होने से शहर की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी और वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी। महापौर ने कहा कि यह परियोजना शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें पारदर्शिता एवं मजबूती सुनिश्चित करना सभी संबंधितों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधार किया जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ निर्माण सुनिश्चित हो सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.