होम / दुर्ग-भिलाई / डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 26 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
दुर्ग-भिलाई
.jpeg)
दुर्ग। महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी द्वारा विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर स्व. पांडुरंग रामराव डोनगांवकर शासकीय जिला चिकित्सालय दुर्ग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मनोज दानी (जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) तथा विशेष अतिथि डॉ. आशीषन मिंज (सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय दुर्ग), डॉ. जे.पी. मेश्राम (ब्लड बैंक नोडल अधिकारी) एवं डॉ. अखिलेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजय वालवांद्रे (विभाग प्रमुख, निश्चेतना विशेषज्ञ) ने की।
संस्था के अध्यक्ष आशीष चौहान ने अपने संबोधन में संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
रक्तदान शिविर में कुल 26 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। शिविर के सफल आयोजन में जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक के रोशन सिंह, तरुणा रावत, टी.एस. एंथोनी, रूपेश सर्पे, सूरज कुर्रे, सती गुप्ता, माला देशमुख सहित समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
इसके साथ ही संजू श्यामकुंवर, संदीप वाहने, दिलीप गजभिये, वंदना ठवरे, स्वर्ण माला तुरकाने, सरिता बंसोड, पुष्पा बांधे, रमन गंधर्व, संस्था के संयोजक प्रवीण वासनिक, शैलेन्द्र भगत, नमेश्वरी सोनपिपरे, राजू मेश्राम, सुरेश भीमटे, पुलकित चौहान एवं कविता चौकिकर का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन नमेश्वरी सोनपिपरे द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र भगत ने प्रस्तुत किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.