दुर्ग-भिलाई

भिलाई में बनेगा सुव्यवस्थित थोक सब्जी मार्केट

78716042026122355whatsappimage2026-04-16at5.51.09pm.jpeg

-प्रशासनिक पहल शुरू, संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने चिन्हांकित स्थल का किया मौका मुआयना
-आकाशगंगा थोक सब्जी मार्केट पहुंचे संभाग आयुक्त और कलेक्टर
-पैदल भ्रमण कर वस्तुस्थिति का लिया जायजा
-व्यवस्थापन के संबंध में व्यापारियों से की रूबरू चर्चा
-निर्माणाधीन कार्यों का भी किये अवलोकन

Image after paragraph


दुर्ग। भिलाई नगर में आकाशगंगा थोक सब्जी मार्केट के विकल्प के रूप में सुव्यवस्थित थोक सब्जी मार्केट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है। संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर अभिजीत सिंह आज नगर निगम भिलाई एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ चिन्हांकित स्थल राधिका नगर भिलाई, पुलिस थाना सुपेला के पीछे रिक्त मैदान का मौका मुआयना किये।
     निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय ने अवगत कराया कि उक्त स्थान भिलाई निगम के अंतर्गत है, इसे पूर्व में साडा द्वारा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग को आवासीय फ्लैट हेतु उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में उक्त स्थल निगम अंतर्गत है। इसे व्यवसायिक उपयोग हेतु परिवर्तित कर थोक सब्जी मार्केट हेतु विकसित किया जाना है। स्थल मुआयना के दौरान संभाग आयुक्त श्री राठौर और कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर चिन्हांकित स्थल के नक्शे में खसरे एवं रकबा का अवलोकन भी किया। तत्पश्चात उन्होंने आकाशगंगा थोक सब्जी मार्केट में पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, व्यापारियों से मार्केट की व्यवस्था एवं व्यवस्थापन के संबंध में चर्चा की। व्यापारियों ने बताया कि मार्केट अंतर्गत लगभग 456 बड़ी दुकाने एवं 300 के करीब छोटी व्यवसायिक दुकाने हैं। यहां प्रतिदिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र से बड़ी वाहनों में सब्जियां आयतित होती है। वहीं जिले के किसान भी छोटी गाड़ियों से अपनी सब्जियां यहां बेचने के लिए लाते है। प्रतिदिन सुबह 4 बजे से 10 बजे तक वाहनों के आगमन व अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से व्यापारियों एवं क्रेताओं को परेशानियां झेलनी पड़ती है। उक्त मार्केट में अनेक दुकाने जर्जर अवस्था में है। साथ ही, अवैध कब्जे के रूप में दुकाने संचालित की जा रही है। मार्केट से पानी निकासी का भी समुचित प्रबंध का अभाव है। मार्केट अवलोकन पश्चात् संभाग आयुक्त और कलेक्टर ने भिलाई के प्रियदर्शनी परिसर में निर्माणाधीन स्वीमिंग पुल, स्केटिंग ट्रैक, नालंदा परिसर, हॉर्स राइडिंग ग्राउण्ड का भी अवलोकन किए। साथ ही, नेहरू नगर अण्डरब्रिज से सुपेला अण्डरब्रिज तक लगभग 3 किमी सर्विस लेन का भी निरीक्षण किए। उन्होंने निर्माण कार्यों में प्रगति लाने व समयावधि में कार्य पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पाण्डेय, एसडीएम भिलाई महेश राजपूत और भिलाई निगम एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.