ब्रेकिंग

रिसाली निगम का बजट: रिसाली महापौर ने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में 12.08 लाख लाभ का बजट सदन में किया प्रस्तुत

747070420261530081001093239.jpg

-सदन में 22351.00 लाख का बजट प्रस्तुत

Image after paragraph

रिसाली। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने मंगलवार को 223 करोड़ 51 लाख रूपए का 2026-27 के लिए बजट प्रस्तुत की। महापौर के 23 मिनट के बजट अभिभाषण प्रस्तुत करने के सवा तीन घंटे बाद सभापति केशव बंछोर के विशेष सभा में बजट संकल्प पारित कराया। अभिभाषण के बाद नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू ने चर्चा की शुरूआत की।

Image after paragraph

महापौर शशि सिन्हा ने अपने बजट अभिभाषण में कहा कि वर्ष 2026-27 नगर पालिक निगम रिसाली के वित्तीय योजनाओं का महत्वपूर्ण बजट है। हमने समस्त नागरिकों के साथ मिलकर सेवा का अवसर प्राप्त किया है। हमने संकल्प लिया है कि रिसाली को स्वच्छ सुंदर व्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने अपने बजट अभिभाषण में वर्ष 2025-26 में हुए कार्यों को उपलब्धि पूर्ण बताया। साथ ही आने वाले समय में अनुमानित बजट को सदन में रखते हुए सभी से अनुरोध किया कि यह लाभ का बजट नागरिकों के हित में है। महापौर शशि सिन्हा ने अपनी बजट अभिभाषण में अब तक किए कार्यो का उल्लेख की। सवा तीन घंटे के चर्चा उपरांत सभापति केशव बंछोर ने शाम 6ः15 बजे बजट को विशेष सभा में अंगीकार कराया। बजट के लिए बुलाए गए विशेष सभा में नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू और सत्ता पक्ष की ओर से पार्षद चन्द्रभान ठाकुर ने चर्चा की शुरूआत की।

बजट चर्चा के दौरान विपक्ष बैठे गर्भगृह में  ...

महापौर के बजट अभिभाषण के बाद सभापति केशव बंछोर ने बजट पर चर्चा के लिए सदन के विशेष सभा में उपस्थित पार्षदों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। कुछ देर बाद सभापति ने 20 मिनट टी ब्रेक करने अवकाश की घोषणा की। सदन के पुनः आरंभ होने पर विशेष सभा में नेताप्रतिपक्ष विधि यादव और सत्तापक्ष के पार्षद चन्द्रभान ठाकुर के विषय पर गहमा गहमी हुई। प्लेसमेंट कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु पर जिम्मेदारी किसकी की बात कहते सवाल जवाब करते विपक्ष के पार्षद गर्भगृह में आकर बैठ गए। वहीं इसके पूर्व सत्तापक्ष के ही पार्षद चन्द्रभान ठाकुर ने ई.डब्ल्यू.एस. की जमीन का विवरण बजट पुस्तिका में नहीं होने का उल्लेख करने का प्रश्न सदन में उठाया था। दोनों ही विषय पर सभापति ने सदन में विशेष रूप से निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी गम्भीर होकर संबंधित विषय में कार्यवाही कर पार्षदों को सूचना दे।

एक नजर आय व्यय पर ...

कुल प्राप्तियां - 223 करोड़ 51 लाख

कुल व्यय - 223 करोड़ 38 लाख 92 हजार

बजट लाभ - 12 लाख 08 हजार

महापौर ने बताई उपलब्धि ..

- वर्ष 2025-26 में किए गए कार्यो का उल्लेख महापौर शशि सिन्हा ने सदन में रखा। उन्होंने विशेष सम्मिलन में जानकारी दी कि अधोसंरचना मद के तहत 182 निर्माण कार्यो के लिए 13 करोड़ 36 लाख स्वीकृति हुई है।

- केन्द्र प्रवर्तित योजना 15वें वित्त अंतर्गत 21 करोड़ 47 लाख की लागत से कार्य कराए जाऐंगे। इस कार्य में डामरीकरण, मार्ग संधारण, सड़क पेच रिपेयरिंग, पाइप लाइन विस्तारीकरण, ओवर हेड टैंक निर्माण, वाहन आदि कार्य शामिल है।

- नगरोत्थान योजनांतर्गत 17 करोड़ 23 लाख की लागत से विकास कार्य पूर्ण किए जाऐंगे।

- सीएसआर मद से 01 करोड़ 32 हजार की लागत से अलग-अलग वार्डो में कार्य किए जाऐंगे। पार्षद निधि से 02 करोड़ 40 लाख् की स्वीकृति दी गई है। महापौर निधि से 01 करोड़ 12 लाख के निर्माण एवं विकास कार्य सामाग्री क्रय स्वीकृत किया गया है।

- रिसाली निगम क्षेत्र में 06 महिला समूहों द्वारा वुमेन फाॅर ट्री योजना के तहत पौध रोपण कर उसकी देखभाल करने की जानकारी दी। 

नागरिकों को टैक्स में मिली यह सुविधाएं ..

महापौर शशि सिन्हा ने सदन को अवगत कराया कि नागरिकों को घर बैठे टैक्स भुगतान सुविधा उपलब्ध कराया गया है। यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के माध्यम से नागरिक टैक्स भुगतान कर रहे है। नागरिकों को निगम प्रशासन वाटस्एप के माध्यम से टैक्स संबंधी जानकारी दे रहे है। उपरोक्त सुविधा से लगभग 27 हजार लोग लाभांवित हुए है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.