ब्रेकिंग

बंगाल चुनाव में मंत्री गजेन्द्र यादव की बढ़ी सक्रियता, जनसंपर्क अभियान को मिल रही गति

30213042026115921whatsappimage2026-04-13at5.27.25pm.jpeg

-एनडीए की जीत सुनिश्चित करने जमीनी स्तर पर कर रहे सघन संपर्क

Image after paragraph


दुर्ग। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में एनडीए की विजय सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव इन दिनों बंगाल में सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वे दुबराजपुर, जमुरिया और रानीगंज विधानसभा क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बना रहे हैं।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव गांव-गांव, बाजारों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद कर रहे हैं। उनकी सक्रियता से चुनावी माहौल में तेजी आई है और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। वे विशेष रूप से युवाओं, व्यापारियों एवं महिला समूहों से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा कर रहे हैं।
चुनावी प्रचार के दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा का जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। इसी तर्ज पर यहां भाजपा सरकार बनाकर बंगाल में भी विकास और सुशासन का नया अध्याय शुरू किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा और आम जनता को भ्रष्टाचार मुक्त, जवाबदेह शासन मिलेगा।
मंत्री गजेन्द्र यादव को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी की सभाओं के सफल आयोजन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे वे पूरी सक्रियता और कुशलता के साथ निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में आयोजित सभाओं में भारी जनसमर्थन देखने को मिल रहा है, जो एनडीए के पक्ष में मजबूत जनमत का संकेत है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान मंत्री यादव ने स्थानीय जनता को बंगाल में भाजपा सरकार बनने की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उनकी सक्रियता और प्रभावी संवाद से बंगाल चुनाव में भाजपा को मजबूती मिलती नजर आ रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.