होम / दुर्ग-भिलाई / ईद मिलन में समाज के उत्थान पर की चर्चा, सदस्यों को दिए उपहार
दुर्ग-भिलाई
-अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी का ईद मिलन समारोह
भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई की मुस्लिम महिलाओं के गैर सरकारी संगठन अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी का ईद मिलन समारोह स्थानीय स्तर पर शानदार ढंग से मनाया गया। आयोजन में सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी तकरीर और नात शरीफ पेश कर महफ़िल को रोशन कर दिया। सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया गया। डॉ. माहीन फातिमा अली ने अपने शायराना अंदाज से पूरी महफिल में समा बांध दिया। रिहान खान ने स्वागत भाषण दिया। अफशीन अली ने अल मदद सोसाइटी के कार्यों पर रोशनी डाली। सोसायटी की निदेशक अंजुम अली ने हर एक सदस्य का गर्मजोशी से स्वागत किया और उपहार देकर खुशियां बांटी। आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पादित करने में दरख्शां, शमीम अशरफी, नरगिस और रूबीना का विशिष्ट योगदान रहा। आखिर में सभी सदस्यों ने एक साथ बैठ कर डिनर किया और सेवइयों का लुत्फ उठाया। इस दौरान समाज के उत्थान के लिए नई योजनाएं और बेहतर भविष्य के लिए भी चर्चा की गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.