ब्रेकिंग

शास्त्र के साथ शस्त्र का ज्ञान भी जरूरी : रतन यादव

12513092025111921whatsappimage2025-09-13at4.30.28pm.jpg

-बजरंग दल की त्रैमासिक योजना बैठक संपन्न, विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
दुर्ग/भिलाई।
छत्तीसगढ़ बजरंग दल की त्रैमासिक योजना बैठक संगठन विभाग की ओर से संपन्न हुई। बैठक में आगामी विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन के विशाल कार्यक्रम की तैयारियों के साथ-साथ त्रिशूल दीक्षा और शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर व्यापक चर्चा की गई। धर्म रक्षा के संकल्प के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक का शुभारंभ जय श्रीराम के उद्घोष और विजय महामंत्र से हुआ। इस अवसर पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक रतन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “शास्त्र के साथ शस्त्र का ज्ञान भी जरूरी है”। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हर सनातनी के लिए विशेष महत्व रखता है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है, इसलिए इसे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाना हर हिन्दू की धार्मिक अनिवार्यता है।
रतन यादव ने कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा, शस्त्र पूजन एवं शोभायात्रा की तैयारियों की जानकारी दी और सभी से सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की। साथ ही नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति भी बताई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष गौतम जैन ने आश्वस्त किया कि संगठन की हर आवश्यकता और सनातन सेवा के लिए वे सदैव समर्पित रहेंगे। प्रांत सह मंत्री विकास ठाकुर ने हिन्दू धर्म की व्याख्या करते हुए संगठित रहने के लाभ बताए। प्रांत उपाध्यक्ष चंदन राजपूत ने कार्यकर्ताओं को भविष्य की बड़ी तैयारियों के लिए शसक्तीकरण पर बल दिया।
बजरंग दल के विधिक सलाहकार ज्ञानेश दुबे ने संविधान की मर्यादा और सम्मान बनाए रखते हुए कार्य करने की सलाह दी। वहीं रवि निगम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी वृहद शस्त्र पूजन और विजयादशमी शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभाग, जिला और प्रखंड स्तर पर जुट जाएं।

Image after paragraph

इस अवसर पर संगठन विस्तार के अंतर्गत प्रांत संयोजक रतन यादव ने पदोन्नति एवं नई नियुक्तियों की घोषणा की। जिनमें –
रवि निगम – प्रांत सह संयोजक
अजय सेन – विभाग सह संयोजक
अपूर्व सिंह – विभाग सह मंत्री
इंद्रजीत गोस्वामी – जिला मंत्री
जनार्दन पांडे – जिला सत्संग प्रमुख
हंसराज देशमुख – जिला सह मंत्री
अनिल सोनी – जिला अखाड़ा प्रमुख
यश यादव – शहर अखाड़ा प्रमुख
जय महेश – शहर अध्यक्ष, दुर्ग
जाएं चंद – शहर उपाध्यक्ष
पुकेश्वर निषाद – जिला सुरक्षा प्रमुख
मनोज साहू – सह सुरक्षा प्रमुख
मोती साहू – खंड अध्यक्ष करहीडीह
विक्रम सिंह – खंड उपाध्यक्ष
धानु धनकर – नदकट्टी खंड अध्यक्ष
अंकित झा – भिलाई शहर उपाध्यक्ष
मोनू कामठी – शहर उपाध्यक्ष
गोलू गुप्ता – कैंप प्रखंड अध्यक्ष
बैठक में संगठन प्रभारी ईश्वर गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष बजरंग दल में कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन का आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्ययोजनाओं का क्रियान्वयन सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे।
बैठक में विशेष रूप से विभाग मंत्री ऋतिक सोनी, जिला उपाध्यक्ष भिलाई कमल साव, प्रिंस राजपूत, सूरज साहू, सन्नी साहू, अनिल बेहरा, नन्दन ओझा, मनोज साहू, करण सोनी, कौशल यादव, खिलेश विश्वकर्मा, मोहन निषाद, गणेश गोस्वामी, राजा यादव, रवि कुमार साहू, विकास सोनी, सन्नी पहल, प्रवीण शर्मा, आकाश सेन, कारण देशमुख, यश यादव, सन्नी महोबिया, राकेश पारकर, सुशील यादव, श्याम सागर, दिनेश सिंह टेकाम, टीकम यादव, अर्पण चंद्राकर सहित सैकड़ों बजरंगी उपस्थित रहे।
बैठक में लिए गए संकल्पों और उत्साहपूर्ण माहौल ने यह संदेश दिया कि आने वाला विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वरूप लेने वाला है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.